डीएम ने 71 आपदा पीड़ितों के बीच 2,40 करोड़ की राशि बांटी
हाजीपुर, मार्च 28 -- हाजीपुर । निज संवाददाता समाहरणालय परिसर स्थित पुष्कर्णी सभागार में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आपदा विभाग से संबंधित अनुग्रह अनुदान राशि के वितरण हेतु एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपदा पीड़ित लाभुकों के बीच चेक के माध्यम से कुल 2,40,13,520 (दो करोड़ चालीस लाख तेरह हजार पांच सौ बीस) रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लाभुक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2019 से लंबित मामलों सहित अब तक प्राप्त सभी मामलों का निष्पादन करते हुए यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी पात्र लाभुक अनुग्रह अनुदान राशि से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि कई मामलों में कागजात की अनुपलब्धता या अन्य कारणों से विलंब हुआ था, लेकिन जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.