डीएम ने 60 अधिकारियों को जारी किया नोटिस
अमरोहा, जुलाई 6 -- अमरोहा। जन शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। कागजों में ही निस्तारण कर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। इसकी कलई तब खुली जब डीएम डा.नितिन गौड़ ने आइजीआरएस पोर्टल पर जून माह में दर्ज 2420 शिकायतों का फीडबैक जाना। बताया कि 962 संदर्भ असंतोषजनक पाए गए। जिनके निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं मिले। कुछ ने तो यह तक बताया कि उनके पास कोई नहीं आया। न ही बातचीत की। शिकायत कैसे निस्तारित कर दी, यह वहीं बता सकते हैं। मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने 60 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अगर जुलाई में अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो इनका वेतन भी रोका जाएगा। इस बार आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में जनपद की प्रदेश स्तर पर 28 वीं रैंक आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.