डीएम ने 50 बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
बलिया, सितम्बर 6 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के जगदेवा गांव का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने 50 बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। डीएम ने गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपाल को गांव-गांव जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया था। निरीक्षण के दौरान सूची तैयार करने में लापरवाही पाए जाने पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। स्पष्ट चेतावनी दी कि बाढ़ पीड़ितों के सर्वे और सूची तैयार करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- बलिया में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.