पूर्णिया, मई 4 -- डीएम ने 35 फरियादियों की सुनी समस्याएं पूर्णिया। सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल 35 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित देकर अपनी-अपनी समस्याएं रखी गयी। जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...