भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सात निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में लगभग 30 आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई की। जिनमें लंबित पेंशन और जमीन विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सहित सभी जिलास्तरीय, प्रखंडस्तरीय, अंचल एवं थानों में एवं अन्य सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत अपने विभाग से संबंधित विषय पर आम जनों के शिकायतों की सुनवाई की। इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में आये 43 आवेदन, डीएम ने कार्रवाई का दिया निर्देश उनके बैठने की व्य...