मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से 16 चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि ये दल खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करेंगे और जर्जर चापाकलों को हटाएंगे। डीएम ने पीएचईडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के दौरान कहीं भी पेयजल संकट नहीं होना चाहिए और सभी खराब चापाकलों को जल्द ठीक किया जाए। पंचायतों की संख्या अधिक होने वाले प्रखंडों में अतिरिक्त टीम तैनात रहेगी। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान देने की ताकीद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...