उन्नाव, मई 25 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में डीएम घनशयाम मीना ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबधित अफसरों को फोन कर समाधान कराने का फरमान दिया। डीएम ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। डीएम के सामने सबसे ज्यादा जमीन कब्जेदारी के मामले आए। जन सुनवाई में आए 65 मामलों में 15 का मौके पर निस्तारण कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...