सासाराम, फरवरी 12 -- सासाराम। डीएम उदिता सिंह ने गुरूवार को अपने कार्यालय कक्ष में 13 लोगों के साक्षात्कार कीं। आवेदक सिद्धेश्वर सिंह सासाराम द्वारा छठ घाट निर्माण कार्य के लिए आवेदन दिया गया। संजय सिंह करगहर द्वारा पटना हाईकोर्ट, मुन्सिफ कोर्ट व अन्य न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन के लिए मापी के दौरान दो पुलिस बल उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया। बलिराम सिंह बड़की बरताली चेनारी द्वारा केनारकला को भारतमाला परियोजना के तहत भूमि को लॉक से मुक्त करने के लिए आवेदन पत्र दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...