डीएम ने 'एमडीएम' की गुणवत्ता परखने का दिया निर्देश
बलिया, मई 16 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं एसपी ओमवीर सिंह ने लोगों की फरियाद सुनी। एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एमडीएम (मध्यान्ह भोजन) योजना के तहत तहसील क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को रोज केवल खिचड़ी ही परोसी जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बैरिया बीडीओ को तीन दिनों में पांच प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा तहसीलदार को दस विद्यालयों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए दोनों अधिकारियों को तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- 338 मामले आए, 17 का हुआ निस्तारण, संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं समाधान दिवस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.