पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। जिले भर में नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन बच्चों के तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से हरी झंडी दिखाकर किया। बुधवार को मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद, विशिष्ट अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, डीआईओएस राजीव कुमार, बीएसए रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक जयद्रथ एवं डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को रोली अक्षत का तिलक लगाकर माला पहनाई और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तके बांटी। स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। नवप्रवेशित कक्षा छह की खुशबू, ऋषभ, अरविंद कक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.