हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी की फसल में क्रॉप कटिंग की शुरूआत की। उन्होंने किसान नागेंद्र सिंह के खेत में जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी पर फसल कटाई प्रयोग किया। हरिपुरा तुलाराम गांव पहुंचे जिलाधिकारी रयाल ने क्रॉप कटिंग की शुरूआत करने के बाद किसानों से क्षेत्र में हो रहे उत्पाद के बारे में बातचीत की। उन्होंने किसानों को फसल के नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा कराने का सुझाव दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग कार्य पूरी पारदर्शिता व निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। ताकि फसल उत्पादन का सही आंकलन सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर तहसीलदार कुलदीप पांडे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.