चम्पावत, जनवरी 25 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने स्वाला सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के समय डीएम ने पहाड़ी ढलान पर बनाए जा रहे सात बेंचों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गति बढ़ाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहाड़ से निकलने वाली अतिरिक्त मिट्टी को तुरंत हटाया जाए, जिससे आगे चलकर कोई तकनीकी या सुरक्षा संबंधी दिक्कत न आए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.