बिहारशरीफ, मार्च 12 -- डीएम ने स्मार्ट क्लास समेत कई योजनाओं का लिया जायजा हिलसा आईटीआई कॉलेज व रामबाबू हाईस्कूल का किया निरीक्षण फोटो 12हिलसा02 : हिलसा के रामबाबू हाईस्कूल में गुरुवार को स्मार्ट क्लास में छात्रा से पठन पाठन का जायजा लेते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। डीएम कुंदन कुमार ने गुरुवार को हिलसा प्रखंड के रामबाबू हाईस्कूल में स्थापित स्मार्ट क्लास, हिलसा आईटीआई और हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण कार्य का जायजा लिया। आईटीआई कॉलेज में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और संसाधनों की जानकारी ली। कहा कि आईटीआई संस्थान युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। रामबाबू हाई स्कूल की भवन की स्थिति और परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट क्लास की व्यवस्था देख संतुष्ट दिखें। आईसीटी लैब और सीआरसी कक्ष...