डीएम ने स्कूल चलो अभियान शुरू किया, दो प्रवेश कराए
कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। साथ ही जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और एक से सात जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव का भी शुभारंभ किया गया। इसका आयोजन गीतानगर पार्क (रामलीला मैदान), काकादेव में किया गया। जिलाधिकारी ने अभियान के तहत दो बच्चों का कक्षा-1 में नामांकन कराया, वन महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधरोपण किया व जागरूकता रैली और फॉगिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, प्रभागीय वनाधिकारी आकांक्षा जैन, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जीके मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के दूसरा चरण शुरू, 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में हुआ भव्य प्रवेशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.