डीएम ने स्कूल का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं
फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- डीएम ने मंगलवार को टूंडला ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन एवं शिक्षण अधिगम की स्थिति का जायजा लिया। डीएम संतोष कुमार शर्मा कम्पोजिट विद्यालय टूंडला पहुंचे। विद्यालय में एक प्रभारी प्रधानाध्यापक, नौ सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र एवं दो अनुदेशक सहित कुल 14 कार्मिक कार्यरत पाए गए। एक सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर थीं। विद्यालय में 414 छात्र नामांकित पाए गए, जिनमें से 242 उपस्थित मिले। मध्यान्ह भोजन के तहत वितरित दाल एवं चावल की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। कक्षा-6, 7 एवं 8 में पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा संचालित मिली।डीएम ने ब्लॉक संसाधन केंद्र टूंडला का निरीक्षण किया। यहां संबंधित पाठ्यपुस्तकों पर आधारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.