आगरा, अप्रैल 9 -- सोरों नगर पालिका के औचक निरीक्षण के बाद डीएम प्रणय सिंह ने अधिकारियों से अभिलेखों को अद्यतन रखने और शिकायतों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को डीएम ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। नगर पालिका परिसर में अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की प्रगति एवं जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल मेहरे, ए...