उरई, मई 11 -- उरई, संवाददाता। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम रगोली में स्थापित अत्याधुनिक सेंट्रल पीवोट इरिगेशन सिस्टम का औचक निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों में आधुनिक सिंचाई तकनीक के उपयोग, जल उपलब्धता तथा किसानों को मिल रहे लाभ की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने पाया कि सिंचाई हेतु उपयोग किए जा रहे तालाब में पानी का स्तर अपेक्षाकृत कम है जिस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चूंकि नहरों का संचालन प्रारंभ हो चुका है, इसलिए तत्काल प्रभाव से नहर के माध्यम से तालाब को भरना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- उरुवा सिंचाई के लिए रजबहा का मुंह खोला गया जिलाधि...