देवरिया, जून 24 -- तरकुलवा (देवरिया), वाचस्पति मिश्र। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए बुधवार सुबह जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पर छापेमारी की। इस दौरान पांच कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने, स्पष्टीकरण लेने और विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। छापेमारी की भनक किसी को न लगे इसके लिए जिलाधिकारी ने अस्पताल से करीब 200 मीटर दूर ब्लॉक गेट के पास ही अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी और वहां से पैदल पहुंचकर जांच की।सुबह करीब आठ बजे डीएम अचानक सीएचसी तरकुलवा पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी केंद्र से करीब 200 मीटर पहले ब्लॉक गेट के पास खड़ी कर पैदल पहुंचकर निरीक्षण शुरू किया। उपस्थिति पंजिका की जांच में पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद उन्होंने ओप...