मेरठ, जून 26 -- गुरुवार को विकास भवन में व्यापार बंधु की बैठक में डीएम डॉ. वीके सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश एवं व्यापारियों को आश्वासन दिया। 32 शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। संचालन डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विभाग अरुण कुमार पांडेय ने किया। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम एवं एडीएम सिटी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी अकरम गाजी द्वारा उठाई गई समस्याएं जिनमें भगत सिंह मार्केट में जल निकासी, पाइप लाइन डालने, भगत सिंह मार्केट के रिफ्लेक्टर स्पीड ब्रेकर लगाने, मुरारी लाल की बगिया सड़क निर्माण हेतु एवं विभिन्न बिंदुओं का निस्तारण करा दिया गया है।व्यापारी विष्णु दत्त पाराशर ने शास्त्री...