मधेपुरा, मार्च 24 -- मधेपुरा। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आवश्वासन सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अभिषेक रंजन ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें डीएम के समक्ष रखी। जनसुनवाई के दौरान 27 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.