शामली, फरवरी 27 -- शुक्रवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों को सुनते हुये उनकी समस्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के कड़े निर्देश दिये। बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्य रूप से भूमि संबंधी व अन्य विभागों से संबंधित शिक़ायते बतायी गई। डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा और कोई भी भूतपूर्व सैनिक किसी भी समय अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिल सकते हैं। बैठक में मुख्य रूप से राजस्व विभाग एवं विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिनका निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.