लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- सोमवार को गोला में डीएम की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो पाया, जबकि शेष 44 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को स्थलीय जांच कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के साथ अग्रसारित किया गया। समाधान दिवस में सबसे अधिक 28 शिकायतें राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित रहीं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण हुआ और 25 प्रकरण लंबित रखते हुए जांच के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग की 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 4 प्रकरण संयुक्त जांच को चिन्हित किए गए। अन्य विभागों में खाद एवं रसद विभाग से 4, चकबंदी विभाग से 2, विद्युत विभाग, दिव्यांगजन सशक्...