शामली, मार्च 7 -- कांधला। खुली बैठक में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के आदेश जारी किए। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जलभराव, सड़क निर्माण और पेंशन जैसी कई बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। शनिवार को कांधला देहात के कैराना रोड स्थित श्री राम लीला मंचन स्थल मैदान में खुली बैठक का आयोजन किया गया। खुली बैठक की अध्यक्षता डीएम अरविंद कुमार चौहान ने की। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस खुली बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान पति चमन व बीडीओ गोपाल यादव ने डीएम अरविंद कुमार चौहान व एसपी शामली का पुष्प भेंटकर स्वागत किया। स्थानीय निवासियों ने सलेमपुर बिजली घर रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने...