डीएम ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित
समस्तीपुर, जून 22 -- समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने आमजनों की समस्याओं को सुना। वहीं संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ निष्पादन सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.