बिजनौर, मई 2 -- धामपुर। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस सहित जनसामान्य शिकायतों का समयबद्वता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। ताकि आमजन को राहत प्राप्त हो। डीएम ने तहसील धामपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की बार बार शिकायत आने का सीधा अर्थ है कि उसकी शिकायत को गंभीरतापूर्वक नहीं सुना गया। उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जन शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप निस्तारण करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.