बिहारशरीफ, मार्च 9 -- डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को डीएम शेखर आनंद द्वारा अपने कार्यालय में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत फरियादियों की समस्याएं सुनी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन योजना, बिजली बिल सुधार, नाला बंद करने, पेयजल संकट और स्थानीय विकास योजनाओं में आ रही बाधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ताकि, फरियादी लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.