डीएम ने सुनीं किसानों की मांगें, हर माह होगा किसान दिवस
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता समेत किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई बैठक में किसानों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा, जबकि नीतिगत मामलों को शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह किसान दिवस आयोजित करने की घोषणा की। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने काशीपुर चीनी मिल पर वर्ष 2007 और 2012-13 का बकाया भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। बताया गया कि इस संबंध में इलाहाबाद में वाद चल रहा है। जिलाधिकारी ने सहायक गन्ना आयुक्त को इलाहाबाद जाकर मामले की पैरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.