डीएम ने सुनवाई कर छह मामलों का किया निपटारा
सासाराम, जून 13 -- सासाराम,हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम सह जिला दंडाधिकारी उदिता सिंह ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त द्वितीय अपील मामलों व सेवा शिकायत निवारण से संबंधित अपीलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कुल छह मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम द्वारा लोक शिकायत निवारण के तहत प्राप्त 17 द्वितीय अपील आवेदनों तथा सेवा शिकायत निवारण के अंतर्गत प्राप्त एक प्रथम अपील आवेदन पर विस्तार से सुनवाई की गई। इस दौरान संबंधित पक्षों की बात सुनी गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई। सुनवाई के दौरान अच्छेलाल सिंह, जीवन राम, जयवंश पांडेय, विजय कुमार, लाल बहादुर राम व हंसराज सिंह की शिकायतों का समाधान करते हुए मामलों का निष्पादन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.