उरई, मई 12 -- कुसमिलिया। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर का आकस्मिक निरीक्षण कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। डीएम ने अस्पताल में संचालित डिलीवरी सेवाओं, पैथोलॉजी जांच, दवा वितरण, टीकाकरण एवं अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि अस्पताल में डिलीवरी की सुविधा सुचारु रूप से संचालित हो रही है तथा मरीजों को आवश्यक जांच और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता एवं चिकित्सकों द्वारा भी सेवाओं के बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में गोवंशों को न हो परेशानी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ...