उरई, फरवरी 13 -- जालौन। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर में स्थित सीएचसी और आवास विकास परिषद में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय शुक्रवार की दोपहर नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने ओपीडी और इमजेंसी चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का स्टॉफ मौजूद मिला। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड और चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से जानकारी ली। उन्होंन पूछा कि बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही है। जिस पर मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आयुष्मान कार्ड काउंटर पर आयुष्मान मित्र राघवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को 13 गोल्डन कार्ड बने हैं। जिस पर उन्होंने शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश ...