पटना, जून 6 -- डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शनिवार को सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति व 16 जून को होने वाले अगले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान करने व शिविरों का सफल आयोजन करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, एडीएम, सभी एसडीओ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम ने बताया कि 2 जून और उससे पहले 19 मई को अलग-अलग पंचायतों और शहरी निकायों में आयोजित शिविर में हजारों लोगों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। उन्होंने जनता से आगे भी शिविरों में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- डीएम ने सहयोग शिविर की तैयारी की समीक्षा की बताया कि 16 जून के शिविर के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी...