मेरठ, अप्रैल 1 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में मेरठ के सरूरपुर खुर्द निवासी अरुण कुमार का जिक्र किए जाने के बाद बुधवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल ने कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। अरुण कुमार ने अपने निजी आवास पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनार्न्तगत अंतर्गत तीन किलोवाट क्षमता के आनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना कराई गई है। इसका उल्लेख पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में किया। अरुण कुमार ने कहा कि नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक उनके घर का बिल शून्य आ रहा है। साथ ही कुल 1333 रुपये की बिजली एक्सपोर्ट भी की गई है। सरकार से उनको 1,08,000 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। डीएम और सीडीओ ने कहा कि अरुण कुमार से जिले के अन्य लोग भी प्रेरणा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.