मधेपुरा, अप्रैल 12 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। डीएम अभिषेक रंजन शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सरकारी जमीन का जायजा लिया। इस दौरान रेशना, सुखासन, सरौनी और खोखसी पंचायत में जमीन की भौतिक स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि सरकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा है। डीएम के आने की सूचना पर लोग जमा हो गए। हालांकि लोगों से उनकी कोई बातचीत नहीं हो पाई। रेशना गांव में उन्होंने एनएच 106 के बगल में बाढ़ आश्रय स्थल का भी मुआयना किया। डीएम के जायजा लेने से बेकार पड़े बाढ़ आश्रय स्थल का उपयोग किसी महत्वपूर्ण काम में किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में डीएम की पहल के बाद झलाड़ी पंचायत स्थित बाढ़ आश्रय स्थल में मिल्क कलेक्शन सेंटर और स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की गयी थी। मौके पर डीडीसी अन...