उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट में डीएम गौरांग राठी ने अनूठी परंपरा अपनाते हुए सफाई कर्मचारी मंजू देवी के साथ संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सफाई कर्मचारियों को भी माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय के बच्चों को प्रतीक चिन्ह और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, एसडीएम आनंद नायक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.