बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- लोगों से की फाइलेरियारोधी दवा खाने की अपील 27 तक चलेगा अभियान, आज जीविका दीदियों के लिए विशेष कैंप फोटो : सदर डीएम फाइलेरिया : सदर अस्पताल में मंगलवार को दवा खिलाकर एमडीए अभियान की शुरुआत करते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में मंगलवार को डीएम कुंदन कुमार ने छात्राओं को फाइलेरियारोधी दवा खिलाकर एमडीए अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 11 प्रखंडों में यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने सभी लोगों से फाइलेरियारोधी दवा खाने की अपील की। डीएम ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। लेकिन, इसे पूरी तरह से रोका जा सकता है। इसके उन्मूलन के लिए यह अभियान चलाया गया है। बिहारशरीफ शहरी, बिन्द, चंडी, एकंगरसराय, इस्लामपुर, नूरसराय, परवलपुर, रहुई, सरमेरा, सिलाव और थरथरी प्रखंड में यह अभियान चल र...