मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम पवन कुमार गंगवार एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मड़िहान तहसील पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान डीएम के समक्ष 140 प्रार्थना पत्र आए। उन्होंने 13 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया। वहीं, शेष प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की हिदायत दी। लालगंज में एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह के समक्ष 79 मामले आए। उन्होंने तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया। मड़िहान संवाद के मुताबिक ददरा होते हुए कूड़ी गांव तक बनवाई जा रही सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने के मामले को लेकर ग्राम प्रधान रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम पवन कुमार गंगवार से लिखित शिकायत की। यह भी पढ़े...