आगरा, मई 15 -- संस्कृति विभाग द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के चलते जनपद में स्थित प्रमुख महाविद्यालयों, संस्कृत पाठशालाओं एवं धार्मिक स्थलों पर संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण व अभिलेखीकरण के उद्देश्य से डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौतम प्राच्य माध्यमिक विद्यालय का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय पुस्तकालय में संरक्षित प्राचीन पुस्तकों का अवलोकन किया गया। विद्यालय में कोई पांडुलिपि प्राप्त नहीं हुई, किन्तु लगभग 1240 प्राचीन पुस्तकें संरक्षित पाई गईं, जिनका डीएम प्रणय सिंह द्वारा गंभीरता से निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन पुस्तकों के संरक्षण एवं सुरक्षित रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विद्यालय में कुल 99 छात्र पंजीकृत पाए गए, जिनमें से 56 छात्र उपस्थित मिले। यह भी ...