डीएम ने संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण
बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने तहसील सिरौलीगौसपुर स्थित 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सीएमएस को नियमित साफ-सफाई कराने और पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ओपीडी कक्ष, आयुष्मान मित्र कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष एवं रिपोर्ट कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया तथा ऑनलाइन रिपोर्ट व्यवस्था का अपने समक्ष परीक्षण कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध तरीके से जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, जिससे उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो। दवा वितरण केंद्र में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को दवा उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया का भी गहन अवलोकन किया। अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की उपलब्धता के संबंध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.