लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- जिले में तैनात हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार की दोपहर में कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले जिले में आने पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियो के साथ ही उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने जिले के बारे में जानकारी ली वहीं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके अलावा होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। जिले में तैनात रही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का तबादला कमिश्नर देवीपाटन मंडल पर होने के साथ ही अंजनी कुमार सिंह को खीरी जिले का नया डीएम बनाया गया। बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता पर करें। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा से ऐन पहले बड़ा फैसला, प...