डीएम ने संचारी रोग जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, बचाव के प्रति किया जागरूक
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, घरों के आसपास जलभराव न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम, साफ-सफाई अभियान, दवा का छिड़काव तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.