डीएम ने शासन स्तरीय तकनीकी सहायक टीम से मांगी जांच रिपोर्ट
देवरिया, जून 7 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। चखनी घाट में निर्माणाधीन पुल में आई दरार के मामले में डीएम ने शासन से आई तकनीकी सहायक टीम से जांच रिपोर्ट मांगी है। डीएम की ओर से गठित त्रिस्तरीय समिति भी मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर विभाग भी अपने स्तर पर पुल में आई खामियों को दूर करने में जुटा है। बिहार को जोड़ने के लिए चखनी गांव स्थित खनुआ नदी पर 16 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मशीन में खराबी के कारण निर्माण कार्य के दौरान एक पिलर में दरार आ गई। पिलर में दरार आने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से पुल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। मामले की जांच के लिए लखनऊ से आई तकनीकी सलाहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.