प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़। जिले में एक अप्रैल शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान और संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की गई तैयारियां जानने के लिए डीएम शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय पर बैठक की। डीएम ने अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर की संवेदीकरण बैठक में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी प्रशिक्षण सत्र नियमित रूप से आयोजित हों। इसके साथ ही सभी गतिविधियों को यूडीएसपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड करना अनिवार्य होगा। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान पूर्ण समन्वय बनाए रखें, ताकि संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बैठक में सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद, पीडी दयाराम यादव सह...