डीएम ने विशेष शिविर का लिया जायजा
गोपालगंज, जून 13 -- गोपालगंज। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने शनिवार को कुचायकोट अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों एवं जनसेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बनतैल और खजुरी पंचायतों में आयोजित विशेष शिविर का भी जायजा लिया। डीएम ने आम लोगों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति, स्कैनिंग, अपलोडिंग और निष्पादन कार्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर 11 से 17 जून तक राजस्व महा-अभियान के तहत विशेष शिविर संचालित है। डीएम ने सभी आवेदनों का शीघ्र एवं नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- महाअभियान में मिले आवेदनों की निगरानी को प्रमंडलावर सेल बना यह भी पढ़ें- राजस्व मामलों के निपटारे में लापरवाही बर्दाश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.