शामली, फरवरी 17 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय लिलौन नंबर-1 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा-4 एवं कक्षा-5 में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आईं, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में कुल 122 छात्रों के सापेक्ष 82 छात्र उपस्थित पाए गए, जबकि समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं शिक्षण कार्य संतोषजनक पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। डीएम ने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर बीएसए लता राठौर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिं...