शाहजहांपुर, मार्च 29 -- मिर्जापुर। कीलापुर में बना पैंटून पुल बीते कई दिनों से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुल की खराब स्थिति के चलते आवागमन बाधित हो गया था, जिससे खासकर किसानों को अपनी फसल लाने-ले जाने में दिक्कतें हो रही थीं। ग्रामीणों की इस समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित विभाग से जानकारी की। इसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। लोक निर्माण विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए शनिवार को पुल की मरम्मत का कार्य कराया। मरम्मत के दौरान पुल के कैप्सूल में भरे पानी को पंपिंग सेट की मदद से बाहर निकाला गया। साथ ही पुल के पटरों को भी ठीक कर आवागमन के लायक बनाया गया। पुल की मरम्मत पूरी होने के बाद...