कौशाम्बी, मई 14 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत गुरुवार को सरसवां ब्लॉक के डेढ़ावल में कैंप लगाया। चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। साथ ही समस्या के निस्तारण का निर्देश भी दिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छूटे हुए पात्रों को लाभान्वित कराया जाए। यह भी पढ़ें- आपसी समन्वय के साथ तैयारी पूरी करें : डीएमसमस्या समाधान के निर्देश कैंप में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पश्चिमशरीरा से भगवतपुर मोड़ तक सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियो...