जौनपुर, जनवरी 23 -- जौनपुर। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के पोर्टल पर अपडेट, प्रगति और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना, ग्राम्य विकास, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, पोषण अभियान और विश्वकर्मा सम्मान जैसी योजनाओं में धीमी प्रगति वाले विभागों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द पोर्टल पर जानकारी अपडेट करें। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर सभी सूचनाएं सही, समय पर और अपडेट रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति नियमित रूप से अपडेट हो और जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण हो। बैठक में जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले बिंदुओं पर ध्यान देने, लंबित मामलों को जल्दी निपटाने और विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.