महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय साख समिति से जुड़े हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की प्रगति की समीक्षा की गई।डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं ऋण वितरण को लेकर सभी बैंकों को निर्देशित किया। सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण एवं स्वीकृत ऋणों के वितरण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बैंकिंग यो...