बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती। ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने सोमवार देर रात सड़कों पर उतरकर रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। नगर पंचायत क्षेत्र में बने रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में उपलब्ध बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इधर, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम शत्रुहन पाठक एवं राजेश यादव की टीम ने बस स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरों एवं अलाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.