सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डीएम रिची पाण्डेय ने रेड क्रॉस ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। रेड क्रॉस सचिव राजेश कुमार सुन्दरका ने बताया कि रेड क्रॉस अध्यक्ष व डीएम द्वारा चार माह में दूसरी बार किए गए रक्तदान का प्रभाव दूरगामी होगा व जन सामान्य को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा। जरूरतमन्द लोगों के जीवन को सुरक्षित करने हेतु रक्तदान जरूरी है, इससे रक्तवीर भी स्वयं स्वस्थ होते हैं। डीएम ने रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण और पावन कार्य है, मेरी कोशिश रहती है कि नियमित रूप से रक्तदान के कार्यक्रम में खुद से सहभागिता निभाऊं। हम हमेशा देखते हैं कि खून की मांग लगातार बनी रहती है, चाहे गर्भवती महिलाओं, एनीमिया से पीड़ित, विभिन्न ऑपरेशनों, ट्रोमा केस एवं बहुत सारे परिवार में खून की जरुरत ह...